26 दिसंबर 2015 - 18:45
दुश्मन के हर संभव प्रयास के बावजूद, ईरान में भरपूर सुरक्षा।

ईरान के इस्लामी क्रांति रक्षा बल सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी ने कहा है कि शत्रु, अपने हर संभव कुप्रयासों के बावजूद, ईरान में सुरक्षा के स्तर को नीचे नहीं ला सके हैं।

ईरान के इस्लामी क्रांति रक्षा बल सिपाहे पासदाराने इन्क़ेलाबे इस्लामी ने कहा है कि शत्रु, अपने हर संभव कुप्रयासों के बावजूद, ईरान में सुरक्षा के स्तर को नीचे नहीं ला सके हैं।
ब्रिगेडियर जनरल अली असग़र गुरजी ज़ादे ने शनिवार को तेहरान में सुरक्षा संबंधी एक सम्मेलन में कहा कि इस्लामी क्रांति के आरंभ से ही सिपाहे पासदारान ने अहम हस्तियों और यात्री विमानों की सुरक्षा का दायित्व निभाया है। उन्होंने कहा कि यह क्षमता, अनुभव और अन्य देशों के अनुभवों से लाभ उठा कर प्राप्त हुई है। असग़र गुरजी ज़ादे ने विमानों में विध्वंसकारी दसियों प्रयासों को विफल बनाने को सिपाहे पासदारान का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के शत्रुओं ने ईरान के अधिकारियों की सार्वजनिक छवि से ग़लत लाभ उठा कर और उनके निकट होकर, अमरीकी शैली में कई हस्तियों की हत्याएं की हैं।
ब्रिगेडियर जनरल गुरजी ज़ादे ने सुरक्षा की स्थापना में जनता की भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि, सुरक्षा हमेशा जनता पर आधारित होती है और ईरान में सदैव इस क्षमता से भली भांति लाभ उठाया गया है और लोग अपनी सूचनाएं, सिपाहे पासदारान, गुप्तचर विभाग या पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।